दर्द भरे निशान छोड़ गया तूफान, 94 की मौत
शुक्रवार रात आए तूफान ने शनिवार तड़के तक देश के पूर्वी व उत्तरी क्षेत्रों के सात राज्यों में जमकर कहर बरपाया। तेज आंधी, बारिश व बज्रपात से मरने वालों की संख्या शनिवार तड़के तक 91 पहुंच गई। तूफान से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है, किंतु सैकड़ों की संख्या में बिजली के खंभे उखड़ गए, पेड़ उखड़ गए और मकान ढह गए। तूफान से प्रभावित सभी राज्यों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी महसूस की गई।
जेएनएन, नई दिल्ली। शुक्रवार रात आए तूफान ने शनिवार तड़के तक देश के पूर्वी व उत्तरी क्षेत्रों के सात राज्यों में जमकर कहर बरपाया। तेज आंधी, बारिश व बज्रपात से मरने वालों की संख्या शनिवार तड़के तक 91 पहुंच गई। तूफान से हुए आर्थिक नुकसान का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है, किंतु सैकड़ों की संख्या में बिजली के खंभे उखड़ गए, पेड़ उखड़ गए और मकान ढह गए। तूफान से प्रभावित सभी राज्यों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी महसूस की गई।
राजधानी दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में बीती रात आए तूफान से मरने वालों की संख्या बीते 24 घंटों में 14 पहुच गई है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात आए तूफान ने जमकर तबाही मचा दी, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई। तूफान से अवध क्षेत्र में 15, पूर्वाचल में 26, पश्चिमी यूपी में 19 की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। तूफान से सैकड़ों विद्युत पोल टूट गए, पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति ठप हो गई, आम की फसल बर्बाद हो गई, प्रमुख मार्गो पर घंटों आवागमन ठप रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से थोड़ा राहत जरूर मिली। शनिवार को पश्चिम बंगाल में तूफान व बारिश ने जमकर कहर बरपाया, जिससे दस लोग अकाल कालकलवित हो गए। बज्रपात से राज्य के मुर्शिदाबाद में पांच, बर्द्धमान व पुरुलिया में 2-2 व पश्चिमी मेदिनीपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 28 लोग बुरी तरह झुलस गए। मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता व इसके आसपास के जिलों में सुबह 30 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। यह मानसून पूर्व बारिश है।
बिगड़ैल मौसम ने झारखंड में भी सात लोगों की जान ले ली। कहीं आंधी-पानी, कहीं वज्रपात। कई बड़े पेड़ धराशाई हो गए, कई घर ढह गए। राज्य के चतरा में शनिवार तड़के चक्रवाती तूफान से एक पेड़ गिर पड़ा और इसकी चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, धनबाद में वज्रपात ने तीन लोगों की जान ले ली। शनिवार को रांची का पारा पांच डिग्री गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
तूफान ने बिहार के कई जिलों में भारी तबाही मचाई। इसने जहां बक्सर में एक, रोहतास में दो लोगों की जान ले ली वहीं सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल व कई घर बर्बाद हो गए।
उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी राज्य के कुछ जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी। यहां सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकार्ड किया गया।
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को तेज गर्मी रही। हरियाणा में 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान हिसार में रिकार्ड किया गया, जबकि पंजाब के अमृतसर में सर्वाधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस और दोनों प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिरसा में जहां दो लड़कियों की मौत हो गई। वहीं अन्य जिलों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उधर छत्तीसगढ़ में लू का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को रायपुर का तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में भी गर्मी की स्थिति कमोबेश ऐसी ही है। यहां के देवास जिले में गर्मी से 14 हिरणों की मौत हो गई।
इसके विपरीत जम्मू-कश्मीर में बारिश के बावजूद मौसम सुहावना बना रहा। घाटी में पहाड़ों पर रुक-रुक कर जारी बारिश और मैदानों में सूरज व बादलों की आंख मिचौली ने शनिवार को मौसम को खुशगवार बना दिया। हुआ है।
हुमायूं के मकबरे के गुंबद के ऊपर लगा तांबे का पात्र गिरा
विश्व धरोहर हुमायूं के मकबरे में निर्माण के समय लगाया गया सिमिएल (स्मारक के गुंबद के ऊपर लगा 17 फुट लंबा तांबे का पात्र) तेज आंधी में टूट कर गिर गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने इसे लगाने के निर्देश दिए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।