विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर सिविल इंजीनियर बन महिला को लगाया नौ लाख का चूना

By Mohit TanwarEdited By:
Published: Sun, 16 Apr 2017 08:12 PM (IST)

आरोपी की पहचान सफीर साह (27) के रूप में हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का निवासी यह युवक दिल्ली में रहता था।

फेसबुक पर सिविल इंजीनियर बन महिला को लगाया नौ लाख का चूना
फेसबुक पर सिविल इंजीनियर बन महिला को लगाया नौ लाख का चूना

जागरण संवाददाता, कोलकाता।  फेसबुक के जरिए लाखों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को कोलकाता की साइबर थाने की पुलिस ने दिल्ली जाकर पकड़ा है। साल्टलेक की महिला की शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने फेक प्रोफाइल बनाकर पीडि़ता को 9.10 लाख रुपये का चूना लगाया है।

आरोपी की पहचान सफीर साह (27) के रूप में हुई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का निवासी यह युवक दिल्ली में रहता था। पुलिस ने उसे उत्तम नगर (दिल्ली) स्थित उसके घर से पकड़ा है। पुलिस की ओर से घटना के बारे में बताया गया है कि साल्टलेक सेक्टर एक में रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने गत चार फरवरी को साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

उसने बताया था कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती एडम्स मूलर नाम के युवक से हुई थी। उसने खुद को सिविल इंजीनियर बताया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच मित्रता बढ़ती गई। बाद में युवक ने बताया कि वह सड़क निर्माण का ठेका लेता है। फिलहाल उसका काम नेपाल में चल रहा है। कुछ दिनों बाद उसने महिला को झांसे में लेने के लिए कहा कि उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। एक दो दिनों में नेपाल सरकार उसके ठेके का पैसा देगी, जिसके जरिए वह इन रुपयों को लौटा देगा। उसकी बातों में आकर महिला ने उसके खाते में 9.10 लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद एडम्स मूलर नाम का वह व्यक्ति फेसबुक की दुनिया से ही नदारद हो गया।

ठगी का एहसास होने के बाद पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बैंक खाते के जरिए जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह कोई मूलर नहीं बल्कि फेसबुक पर जाली नाम से आइडी बनाने वाला सफीर था। उसके बारे में छानबीन कर पुलिस ने योजना बनाई व दिल्ली जाकर उसके पते पर दबिश दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है।

यह भी पढ़ें: मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद एयरपोर्ट पर अलर्ट, ई-मेल से मिली थी हाइजैक की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।