विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

50 फीसद सांसद नहीं चाहते सांसद निधि: राहुल

By Edited By:
Published: Sat, 25 Jan 2014 06:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2014 10:11 AM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 50 फीसद संसद सदस्य सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास निधि (एमपीलैड) के पक्ष में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सेवाग्राम। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 50 फीसद संसद सदस्य सांसद स्थानीय क्षेत्रीय विकास निधि (एमपीलैड) के पक्ष में नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पिछले महीने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर एमपीलैड योजना के प्रावधानों में बदलाव की या इसकी जगह नए कार्यक्रम को लाने की मांग की थी।

राहुल ने कहा कि मैं आपको हकीकत बताना चाहता हूं। अगर आप सांसदों से पूछें तो कम से कम 50 फीसद सांसद आपको बताएंगे कि इस एमपीलैड योजना को बंद करो क्योंकि इस योजना में इतना धन नहीं मिलता कि पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाए। इससे लोकसभा क्षेत्रों में सदस्यों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बारे में सोचना चाहिए।

पढ़ें: अमेठी में राहुल का विरोध, उपद्रव

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए पार्टी का घोषणापत्र बनाने में अनेक क्षेत्रों के लोगों को शामिल करने के पार्टी के अभियान के तहत राहुल एक दर्जन से अधिक राज्यों के पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।