विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में बस खाई में गिरी, 20 की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 29 Jul 2014 07:20 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 29 Jul 2014 07:47 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार को राज्य परिवहन निगम की बस पलटकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार को राज्य परिवहन निगम की बस पलटकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 20 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है, मगर घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह दुर्घटना शिमला से 40 किमी दूर बसंतपुर क्षेत्र में कधार घाट के निकट हुई। बस शिमला से सवेरा खाड क्षेत्र की ओर जा रही थी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मगर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण पूरे रास्ते पर फिसलन हो रही थी। जिसकी वजह से चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया और बस खाई में जा गिरी।

देखें : औरंगाबाद में हुए हादसे की तस्वीरें