यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को जलाकर मारा
पंजाब के लुधियाना जिले में रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली शिकार 17-वर्षीय एक लड़की को छह लोगों ने जलाकर मार देने की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि रेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को युवती को उसके घर में जला दिया गया था।

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले में रेप की शिकायत दर्ज कराने वाली शिकार 17-वर्षीय एक लड़की को छह लोगों ने जलाकर मार देने की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि रेप की शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को युवती को उसके घर में जला दिया गया था। घटना लुधियाना के धनदारी खुर्द इलाके की है।
हादसे के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लुधियाना के पुलिस आयुक्त प्रमोद बान ने बताया कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार हैं।
प्रमोद बान ने बताया कि लड़की ने दो महीने पहले उनमें से तीन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। तीनों को गिरफ्तार किया गया था और वे पिछले ही सप्ताह जमानत पर रिहा हुए थे। उन्होंने बताया कि रेप के तीनों आरोपियों सहित छह लोगों ने लड़की के घर पहुंचकर उस पर कथित रूप से मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी।