विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर एनआरआइ से दुष्कर्म

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sun, 07 Dec 2014 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 07 Dec 2014 08:20 AM (IST)

लंदन में रहने वाली एनआरआइ 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने दुष्कर्म का आरोप करोल बाग के व्यवसायी के बेटे पर लगाया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लंदन में रहने वाली एनआरआइ 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने दुष्कर्म का आरोप करोल बाग के व्यवसायी के बेटे पर लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि व्यवसायी का बेटा उसके साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गईं।

पीड़ित महिला का आरोप है कि प्रभाव में आकर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि सच्चाई का पता लगाया जा रहा है, सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

35 वर्षीय महिला परिवार के साथ लंदन में रहती है। वह जनवरी 2012 में भारत आई थी और करोलबाग के एक होटल में रुकी थी। वहीं उनकी जान पहचान करोलबाग के व्यवसायी के बेटे पंकज सिंधी से हुई। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। दोनों आपस में मिलने जुलने लगे।

महिला का आरोप है कि प्यार का इजहार करते हुए युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए। राजौरी गार्डन निवासी पंकज के पिता का करोलबाग में होटल का व्यवसाय है। वहीं उनका हीरा नंद घोड़ी वाले के नाम से भी कारोबार है।

एक बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इसी बीच वह फरवरी में गर्भवती भी हो गईं। उस वक्त वह लंदन में थी। इस बात का पता लगने के बाद युवक ने जबरन उसका गर्भपात करवाने को कहा। इसके बाद वह मार्च में भारत आई तो पंकज उसे लेने एयरपोर्ट पर भी आया। वह उसे एक होटल में ले गया और एक हफ्ते तक पंकज सिंधी उसके साथ रहा। इसके बाद पीड़ित वापस लंदन चली गईं।

महिला का आरोप है कि शादी के लिए बाद में उसकी चाची ने आरोपी के पिता से भी बात की, लेकिन वे भी टालमटोल करते रहे। इसके बाद भी भारत आने पर पंकज महिला के साथ होता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

अंत में इस वर्ष अक्टूबर से पंकज ने पीड़ित से मिलना जुलाना बंद कर दिया। वहीं आरोपी के पिता भी पीड़ित की अपने बेटे से शादी करने से मुकर गए। इसके बाद महिला ने राजौरी गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई।