विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेह-मनाली सड़क पर फंसे 130 पर्यटकों को बचाया

By Amit MishraEdited By:
Published: Thu, 23 Jul 2015 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2015 10:20 PM (IST)

लद्दाख की नौब्रा घाटी में बादल फटने के बाद लापता सात गड़रियों का गुरुवार को पता चल गया। फिलहाल, एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो। लद्दाख की नौब्रा घाटी में बादल फटने के बाद लापता सात गड़रियों का गुरुवार को पता चल गया। फिलहाल, एक गंभीर रूप से बीमार है और उसे उपचार के लिए लेह लाया गया है। इसी दौरान, पुलिस ने लेह-मनाली सड़क पर फंसे 130 पर्यटकों व वाहन चालकों को भी सुरक्षित निकाला।

कश्मीर घाटी में बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक हुई मूसलधार बारिश में करालपोरा (कुपवाड़ा), हरदशिवा (सोपोर) और थीड हारवन (श्रीनगर) में बादल फटने से नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन किसी जगह जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। तीन घंटों में ही वादी में 11.4 मिमी बारिश हुई।

जिला उपायुक्त लेह सौगट विस्वास ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बोडंग नौब्रा गांव से सात गड़रियों का एक दल अपने माल-मवेशी के साथ ऊपरी पहाड़ी पर स्थित एक चरागाह में गए थे। वीरवार को हेलीकॉप्टर से चलाए गए बचाव अभियान में इन लोगों का पता चला और ये सभी सुरक्षित हैं। लेह जिला उपायुक्त सौगट विस्वास ने बताया कि लेह-मनाली सड़क पर कई यात्री वाहन फंस गए। इनमें करीब 130 लोग थे। राहत दल ने आज सुबह इन सभी लोगों को वहां से निकाला।