विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजी धन और लकी ग्राहक योजना के तहत दस लाख लोगों को 153.5 करोड़ का इनाम

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 01:40 PM (IST)

कुल 9.8 लाख विजेताओं में 9.2 लाख ग्राहक जबकि 56 हजार व्यापारी शामिल हैं। एक लाख से ज्यादा का पुरस्कार जीतने वाले ग्राहकों की संख्या 120 है।

डिजी धन और लकी ग्राहक योजना के तहत दस लाख लोगों को 153.5 करोड़ का इनाम
डिजी धन और लकी ग्राहक योजना के तहत दस लाख लोगों को 153.5 करोड़ का इनाम

नई दिल्ली, जेएनएन। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने जानकारी दी कि नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने डिजिटल लेने-देन करने वाले करीब 10 लाख ग्राहकों और व्यापारियों को 20 फरवरी 2017 तक 153.5 करोड़ का इनाम दिया। कुल 9.8 लाख विजेताओं में 9.2 लाख ग्राहक जबकि 56 हजार व्यापारी शामिल हैं। एक लाख से ज्यादा का पुरस्कार जीतने वाले ग्राहकों की संख्या 120 है। वहीं चार हजार ऐसे व्यापारियों हैं। जिन्होंने 50 हजार का पुरस्कार जीता है। विजेताओं में ज्यादातर 21 से 30 की आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।


दिल्ली के ओला कैब चलाने वाले 22 वर्षीय साबिर ने लकी ग्राहक योजना के तहत एक लाख का पुरस्कार जीता है। जबकि हरियाणा के 29 वर्षीय किसान भीम सिंह भी लकी ग्राहक योजना के तहत ईनाम जीतने वाले ग्राहक बने। राजस्थान के अलवर के 42 वर्षीय किराना व्यापारी दामोदर प्रसाद खंडेलवाल ने डिजी धन व्यापार योजना के तहत साप्ताहिक पुरस्कार के रुप में 50 हजार जीते।

यह भी पढ़ें- डिजीटल पेमेंट योजना में छह लाख लोगों को बंटे 76 करोड़ रुपये

बता दें कि नीति आयोग की ओर से डिजिटल लेने-देने को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले वर्ष 25 दिसंबर को दो स्कीम लकी ग्राहक योजना, व्यापारियों के लिए डिजी धन व्यापार योजना शुरु की गयी थी। यह स्कीम 14 अप्रैल 2017 तक चलेंगी। जिसके तहत प्रतिदिन 15,000 विजेताओं को कुल डेढ़ करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 14,000 विजेताओं को सप्ताहित करीब आठ करोड़ का पुरस्कार दिया जाना है।

यह भी पढ़ें- डिजी धन अपनाओ, मजबूत भारत बनाओ से गूंजा एसवीएस कैंपस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।