विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजी धन अपनाओ, मजबूत भारत बनाओ से गूंजा एसवीएस कैंपस

By Edited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 06:34 PM (IST)

संवाद सूत्र, गोरीवाला : उप तहसील गांव गोरीवाला के स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डि

डिजी धन अपनाओ, मजबूत भारत बनाओ से गूंजा एसवीएस कैंपस
डिजी धन अपनाओ, मजबूत भारत बनाओ से गूंजा एसवीएस कैंपस

संवाद सूत्र, गोरीवाला :

उप तहसील गांव गोरीवाला के स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डिजी बसंत मेला 2017 संपन्न हुआ। मेले का शुभारंभ उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने किया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी गई। उपायुक्त ने स्टालों का अवलोकन किया और संबंधित विभागों से उनकी योजनाओं बारे जानकारी ली।

स्टालों पर इन विभागों की मिली जानकारी

बसंत मेले का आयोजन जिला के सभी खंडों में किया जा रहा है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर जागरूक हो सकें। बसंत मेले में लोगों को कैशलेस लेनदेन के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को नागरिक सेवाओं के विस्तार, आधार कैंप, ई-सेवाएं, ड्राइ¨वग लाइसेंस की ऑनलाईन पेमेंट, बैंक खाता खोलने, एटीएम मोबाईल वैन, मोबाईल एप के माध्यम से ट्रांजेक्शन, कैशलेस मंडियां, बैंक अदायगी, जनधन खाता खोलने, सहकारी सेवाओं, मार्केट कमेटियों का लेनदेन, औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा की जाने वाली अदायगी को डिजीटल लेनदेन के माध्यम से करने के बारे में जानकारी दी गई।

देशभक्ति गीतों से गूंजा मेला

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें भंगड़ा, गतका प्रदर्शन, हरियाणवी नृत्य, गिद्दा, एक्शन सांग, कोरियोग्राफी आदि प्रस्तुत किए गए। बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय डबवाली के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कॉरियोग्राफी प्रस्तुत की, जिनके बोल हम घर-घर में इंकलाब जलाना चाहते हैं तथा हरियावी नृत्य आज्या बहु आंगणे मैं, कांगणा सजै, बैटया तै भी प्यारी लागै, ला ल्यू गलै'। इसी प्रकार इंटरनेशनल अकेडमी दमदमा साहिब के छात्रों ने गतका प्रदर्शन किया। सेंट जोशफ स्कूल डबवाली के बच्चों ने एक्शन सांग'दुनियां में सबसे प्यारा मेरा इंडिया'तथा एमपी कॉलेज डबवाली की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य'आई रे सखी, गलियारा सज्या, भाती आवैंगे, चुंदड़ ल्यावंगै'की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 76 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर एसडीएम संगीता तेत्रवाल, तहसीलदार वजीर ¨सह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा, तहसीलदार चुनाव चंद्रभान नागपाल, नायब तहसीलदार संजय चौधरी गोरीवाला, सचिव जिला रैडक्रॉस प्रदुम्न कुमार, सरपंच गोरीवाला कौशल्या देवी, पटवारी पुरुषोत्तम माकड़, हिमांशु शर्मा, अमर¨सह, सुरजीत जांगड़ा, संजय साहनी, गुरजीत कौर, विरेंद्र कुमार, बृजलाल रत्तीवाल, एसवीएस प्रबंधक सुलतान ¨सह, सचिव प्रशांत बैरड़ उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।