Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेंसेक्स में 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट, निफ्टी 8600 के नीचे पहुंचा

    सेंसेक्स में 263 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स फिलहाल 27,718 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

    By Atul GuptaEdited By: Updated: Wed, 03 Aug 2016 01:15 PM (IST)

    नई दिल्ली। कमजोर आर्थिक संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। शुरूआती कारोबार में भारी बिकवाली की वजह से सेंसेक्स में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स में फिलहाल 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी भी 8600 के नीचे आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 263 अंकों की गिरावट के साथ 27,718 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 67 अंकों की गिरावट के साथ 8,555 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    पढ़ें- मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी भी हुआ कमजोर