Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 साल में भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

    भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। एक नए अध्ययन के मुताबिक भारत वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अभी भारत दसवें स्थान पर है। सात स्थानों की छलांग के साथ उसके जीडीपी में पांच गुना उछाल आएगा।

    By Sanjeev TiwariEdited By: Updated: Sun, 27 Dec 2015 08:06 PM (IST)

    लंदन। भारत का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। एक नए अध्ययन के मुताबिक भारत वर्ष 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अभी भारत दसवें स्थान पर है। सात स्थानों की छलांग के साथ उसके जीडीपी में पांच गुना उछाल आएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी जीडीपी 2040 अरब डॉलर (1,35,660 अरब रुपए) जो बढ़कर 10,133 अरब डॉलर(6,73,844.5 अरब रुपए) हो जाएगी। ब्रिटिश थिंक टैंक सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स बिजनेस एंड रिसर्च (सीईबीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 2029 तक चीन अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। अमेरिका खिसककर दूसरे स्थान पर आ जाएगा और तीसरे स्थान पर भारत होगा।

    ब्रिटेन चौथे और ब्राजील पांचवे स्थान पर होगा। यह रहेगा जीडीपी 2030 तक भारत का अनुमानित जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 10,133 अरब डॉलर (मौजूदा विनिमय दर के अनुसार 6,73,844.5 अरब रुपए) रहेगा। अमेरिका का जीडीपी 32,996 अरब डॉलर और चीन का जीडीपी 34,338 अरब डॉलर रहने की संभावना है। 4 साल में ब्रिटेन को पीछे छोड़ेगा रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2019 तक कॉमनवेल्थ देशों में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    इसकी अर्थव्यवस्था ब्रिटिश अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ देगी। 2050 के बाद भारत महाशक्ति रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने चीन का पीछा करना शुरू कर दिया है। 2050 तक वह चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। फ्रांस और इटली हो जाएंगे पीछे अगले 15 सालों में भारत और ब्राजील यूरोप की तीसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं फ्रांस और इटली को पीछे छोड़ देंगे। चूंकि ब्राजील और भारत विकसित लोकतांत्रिक देशों के जी-8 समूह की सदस्यता के लिए राजनीतिक योग्यता हासिल कर लेंगे इसलिए फ्रांस और इटली समूह से बाहर हो जाएंगे या फिर समूह में सदस्यों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।

    अभी दुनिया की दस बड़ी अर्थव्यवस्थाएं व जीडीपी

    देश जीडीपी

    अमेरिका 1,7,410

    चीन 1,0,350

    जापान 4,770

    जर्मनी 3,820

    फ्रांस 2,900

    ब्रिटेन 2,850

    ब्राजील 2,240

    इटली 2,130

    रूस 2,050

    भारत 2,040 (अांकड़े अरब डॉलर में )

    पढ़ेंः दुनिया में रहा अार्थिक संकट भारत ने की तरक्कीः जेटली