यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मैंने कुछ गलत नहीं किया तो फिर इस्तीफा क्यों दूंः पंकजा मुंडे
महाराष्ट्र में चिक्की घोटाले के आरोपों में घिरी फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया तो फिर इस्तीफा क्यों दूं।

पुणे। महाराष्ट्र में चिक्की घोटाले के आरोपों में घिरी फडणवीस सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया तो फिर इस्तीफा क्यों दूं।
एक चैनल के साथ बातचीत में मुंडे ने कहा कि अगर गलत साबित हुई तो कुर्सी नहीं राजनीति छोड दूंगी । उन्होंने कहा कि मेरी छवि ख़राब करने की कोशिश की जा रही है और मैं ठेकेदारों की दो लॉबी के झगडे में पीस रही हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं हर तरह के जांच के लिए तैयार हूं और पार्टी और मुख्यमंत्री मेरे साथ हैं। मुंडे ने कहा कि मेरे पास एक-एक रुपये का हिसाब है। पंकजा मुंडे ने कहा कि विपक्ष मेरे पर कतरने की कोशिश कर रहा है और उनके आरोपों का कोई आधार नहीं है।
