विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी से प्रेरित होकर सफाई अभियान में जुटे आप कार्यकर्ता

By Edited By:
Published: Tue, 11 Nov 2014 02:28 AM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2014 02:11 AM (IST)

पुणे। देश भर में स्वच्छ भारत अभियान बड़े उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के

News Article Hero Image

पुणे। देश भर में स्वच्छ भारत अभियान बड़े उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन करने के बाद कई संस्थाएं और लोग इस अभियान से जुड़ने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील का असर पिंपरी चिंचवड़ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है। आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्वच्छता के लिए एक कदम आगे बढ़ाते हुए सड़कों पर कूड़ा न फैलने के लिए फेरीवालों के पास कूड़ेदान की तर्ज पर थैलियां रखनी शुरू की है।

पिंपरी-चिंचवड़ इलाके के प्रसिद्ध मोरया गोसावी मंदिर के पास फेरी वालों की संख्या ज्यादा होने से वहां पर हर रोज काफी कचरा सड़क जमा हो जाता है। लेकिन आप के कार्यकर्ताओं ने कूड़ेदान की तर्ज पर सभी फेरीवालों को थैलियां बांटी है। कार्यकर्ताओं ने इससे पहले भी कई बार इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया था लेकिन इसका असर लोगों पर नहीं हुआ।

इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए आप कार्यकर्ता कैप्टन नारायण दास ने बताया कि हमने इससे पहले इस इलाके में स्वच्छता अभियान चलाया था लेकिन बाद में सड़क पर कचरा दिखने लगा। हमें महापालिका से भी कूड़े के लिए डिब्बे लगाने के लिए आवाहन किया था लेकिन इस बारे में अधिकारियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब हम थैलियां बांटकर और पोस्टर के माध्यम से जागृति कर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। सिर्फ एक दिन कचरा उठाकर कोई जगह साफ सुथरी नहीं होती। इसके लिए लगातार प्रयास करना पड़ता है।