विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइंस क्विज

By Edited By:
Published: Wed, 24 Apr 2013 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2013 12:00 AM (IST)

News Article Hero Image

1. साइंस जर्नल ऑप्टिक्स एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार वैज्ञानिकों ने एक ऐसा लेजर चालित कैमरा सिस्टम विकसित किया है, जो एक किलोमीटर दूर से ही 3डी चित्र ले सकता है। इस सिस्टम में किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है?

(क) लेजर टाइम

(ख) 3डी लेजर टाइम

(ग) टाइम ऑफ फ्लॉइट

(घ) टाइम ऑफ लेजर फ्लॉइट

2. अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा है कि वे म्यूटेटेड एंटीबॉडीज के इस्तेमाल से डेंगू की प्रभावकारी वैक्सीन बनाने के कगार पर हैं। इन वैज्ञानिकों का संबंध किस विश्व प्रसिद्ध संस्थान से है?

(क) एमआईटी

(ख) कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी

(ग) टेक्सास यूनिवर्सिटी

(घ) मियामी यूनिवर्सिटी

3. क्या आप बता सकते हैं कि धमनियों को कडा करने वाला रेड मीट में वह कौन सा हानिकारक तत्व है, जिससे हृदयाघात होने की आशंका बढ जाती है?

(क) टार्निटीन

(ख) पार्निटीन

(ग) कार्निटीन

(घ) सार्निटीन

4. खगोल वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक नवीनतम शोध के अनुसार पृथ्वी से विशालकाय अंतरिक्ष पिंड के ठकराने से चंद्रमा का निर्माण हुआ है, क्योंकि चंद्रमा की रासायनिक संरचना भूगर्भ के तत्वों से काफी मिलती है। यह भयानक टक्कर कितने वर्ष पहले हुई थी?

(क) 7.5 अरब

(ख) 11.5 अरब

(ग) 2.5 अरब

(घ) 4.5 अरब

5. वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लॅड या यूरिन टेस्ट के बजाय सासों में पाए जाने वाले मॉलिक्यूलर की जांच से कई रोगों का पता लगाया जा सकता है। यह मॉलिक्यूलर कौन सा है?

(क) ब्रेथप्रिंट

(ख) ब्रेथएनालाइज

(ग) ब्रेथएनालीन

(घ) ब्रेथकेंट

सही उत्तर- 1.ग, 2.क, 3.ग, 4.घ, 5.क

जेआरसी टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।