Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

    By Edited By: Updated: Wed, 31 Oct 2012 12:00 AM (IST)
    Hero Image

    1. अमेरिका स्थित पुड्र्यू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च में पाया कि तरबूज के नियमित सेवन से न केवल हार्ट अटैक होने की आशंका कम होती है, बल्कि वजन कम करने में भी सहायता मिलती है। क्या आप बता सकते हैं कि तरबूज में मिलने वाला यह लाभकारी केमिकल कौन सा है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (क) साइट्रूलिन

    (ख) नाइट्रूलिन

    (ग) पाइट्रूलिन

    (घ) मोनोट्रूलिन

    2. पहली बार आस्ट्रिया के एक व्यक्ति ने 38 किलोमीटर की ऊंचाई से कूदकर ध्वनि की रफ्तार से भी ज्यादा गति से छलांग लगाई। यह अद्भुत कारनामा करने वाले व्यक्ति कौन हैं?

    (क) जेनिक्स गार्टनर

    (ख) फेलिक्स बौमगार्टनर

    (ग) फिलिप गार्टनर

    (घ) जेम्स गार्टनर

    3. अभी हाल ही में पश्चिमी आस्ट्रेलिया में 36 डिश वाली एक विशाल आधुनिकतम दूरदर्शी लांच की गई, जो तारों, आकाश गंगा तथा ब्लैक होल के बारे में नई जानकारी एकत्र करने में मदद करेगी। यह दूरदर्शी कौन सी है?

    (क) पीके पाथफाइंडर

    (ख) एके पाथफाइंडर

    (ग) आ‌र्ब्जवर

    (घ) एसकेए पाथफाइंडर

    4. खगोल वैज्ञानिकों ने 5,000 प्रकाश वर्ष दूर ऐसे अनोखे ग्रह की खोज की है, जो एक-दो नहीं, बल्कि चार सूयरें के चक्कर लगाता है। यह अद्भुत ग्रह कौन सा है?

    (क) एचपी2

    (ख) एपी4

    (ग) पीएच1

    (घ) एन5

    5. पिछले दिनों फ्रांस के वैज्ञानिकों ने यह खोज की कि सर्वाधिक जहरीले सर्प के जहर में पाए जाने वाले एक तत्व से प्रभावकारी दर्दनाशक दवा बनाई जा सकती है। यह तत्व कौन सा है?

    (क) कैम्बाल्गिंस

    (ख) टैम्बाल्गिंस

    (ग) नैम्बाल्गिंस

    (घ) मैम्बाल्गिंस

    सही उत्तर- 1.क, 2.ख, 3.घ, 4.ग, 5.घ

    रामनयन सिंह