क्योटो यूनिवर्सिटी : नाम के साथ काम भी
जो विद्यार्थी विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं उनकी पहली पसंद वह विद्यालय होते हैं जहां उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा के साथ-साथ आदर्श माहौल भी मिले। यूनिवर्सिटी ऑफ क्यूटो इसीलिए विदेशी छात्रों का पसंदीदा स्थान है...
जापान के क्योटो शहर में स्थित यह एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है। अगर प्राचीनता की बात करें तो क्योटो यूनिवर्सिटी का जापान में दूसरा स्थान है। यह विश्वविद्यालय जापान की सातो राष्ट्रीय यूनिवर्सिटियों एवं एशिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों से किसी भी सूरत में कमतर नहीं है। अच्छी उच्च शिक्षा इस शिक्षण केन्द्र की पहचान है।
स्थापना
क्योटो विश्वविद्यालय की स्थापना सन 1869 में जापान में उच्च शिक्षा के प्रसार को ध्यान में रखते हुए की गई थी। इस विश्वविद्यालय में 28सौ से अधिक का एकेडेमिक स्टॉफ है। जो हर समय छात्रों की मदद के लिए तैयार रहता है।
पुस्तकालय एवं म्यूजियम
विश्वविद्यालय में कई पुस्तकालय हैं। इन पुस्तकालयों की सुविधा हासिल करने के लिए स्टूडेंट के पास आईडी कार्ड का होना जरूरी है। जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय के रेग्युलर छात्र नहीं हैं, उन्हें लाइब्रेरी कार्ड के लिए मुख्य लाइब्रेरी में आवेदन करना होता है। यूनिवर्सिटी की स्थापना के साथ ही इस बात की जरूरत महसूस की गई कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास, भौगोलिक जानकारी, संस्कृति, शोध में सहायक वस्तुओं की जानकारी देने के लिए एक म्यूजियम का निर्माण किया जाए। यूनिवर्सिटी में जो म्यूजियम बनाया गया है उसमें इस समय शिक्षा उपयोगी अच्छा वस्तुओं का संग्रह है।
पार्टनरशिप्स
क्योटो विश्वविद्यालय ने रिसर्च के क्षेत्र में विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विश्व के चुने हुए तकरीबन 90 विश्वविद्यालयों से पार्टनरशिप्स कर रखी हैं। कुछ प्रमुख संस्थान जिनके साथ इस विश्वविद्यालय की रिसर्च के क्षेत्र में पार्टनरशिप्स हैं:-
- ठं3्रश्र-ं -्र5ी12्र38 श्रऋ र्र-ॠंश्चश्र1ी - ढी्र-ॠ -्र5ी12्र38 - -्र5ी12्र38 श्रऋ 8श्र1श्र-3श्र - -्र5ी12्र38 श्रऋ उं्रऋश्र1-्रं - -्र5ी12्र38 श्रऋ ड3ऋश्र1 ि - -्र5ी12्र38 श्रऋ उेंङ्ग1्रॠिी
प्रमुख रिसर्च इंस्टीटयूट्स और फैकल्टी
- 4ं6ं क-23्र343ी ऋश्र1 8ँीश्र1ी3्रङ्घं ढँ82्रङ्घ2 - फी2ीं1ङ्घँ क-23्र343ी ऋश्र1 टं3ँीें3्रङ्घं रङ्घ्री-ङ्घी2 - ढ1्रें3ी फी2ीं1ङ्घँ क-23्र343ी - डश्र2श्रङ्गी उश्र-2ी15ं3श्र18
रैंकिंग
क्योटो विश्वविद्यालय ने विश्वस्तर पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। एशियाई देशों के संस्थानों में तो यह विद्यालय उच्चस्तरीय मुकाम ही हासिल करता रहा है। सन 2011 की टाइम्स हायर एजूकेशन रैंकिंग में इसे जापान का दूसरा, एशिया का 5वां एवं विश्व का 52वां सर्वश्रेष्ठ संस्थान बताया गया है।
प्रमुख शोध केन्द्र
यह विश्वविद्यालय विशेषत: एक रिसर्च केन्द्र है। शोधकार्यो के लिए जापान में ही नहीं संपूर्ण एशिया में इसका विशेष स्थान है। जापान में रिसर्च वर्क के लिए जितनी सहायता राशि शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराई जाती है, उसका एक बडा हिस्सा इसी केन्द्र के पास आता है। जापान सरकार से मिलने वाली इस तरह की आर्थिक सहायता के चलते ही शोधकार्यो में इस संस्थान का उल्लेखनीय प्रदर्शन जारी है।
स्टूडेंट्स एलर्ट्स
-जो विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें यहां की फैकल्टी के बारे में अच्छी तरह जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
-जापान में अध्ययन के दौरान शिक्षा एवं अन्य कारणों से कितने धन की आवश्यकता होगी, इसका पूर्वानुमान सोच-समझ कर लगा लें।
-जापान एक सुरक्षित देश है। अगर आप इसका चयन उच्च शिक्षा के लिए करते हैं तो आपका निर्णय सही होगा।
-तकनीकी शिक्षा के लिए जापान एशिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक है। अधिकतर विदेशी विद्यार्थी वहां तकनीकी शिक्षा के लिए ही जाते हैं।
-जापानी कंपनियां जॉब के लिए उन छात्रों को प्राय: वरीयता देती हैं जिन्होंने उनके देश में ही तकनीकी शिक्षा हासलि की है।
-विदेशी विद्यार्थियों को अध्ययन में धन की सहायता के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप योजनाएं भी जापान में चलाई जा रही हैं।
शरद अगिन्होत्री
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।