Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    धान काटने की मशीन किसानों को समर्पित

    By Edited By:
    Updated: Sun, 04 Nov 2012 11:58 PM (IST)

    सरायकेला, जागरण कार्यालय : ईचागढ़ के सकराडीह गांव स्थित मुख्यमंत्री किसान संकुल केन्द्र में कृषि विभाग द्वारा धान काटने की मशीन (पैडी रिपर) जिला कृषि पदाधिकारी कालीपद महतो के द्वारा किसानों को समर्पित किया गया। मौके पर महतो ने बताया कि इस मशीन के उपयोग से धान कटाई में कम समय लगता है। एक दिन में इस मशीन से 20 एकड़ फसल की कटाई की जा सकती है इसकी कीमत 90 हजार है जिस पर 50 फीसद अनुदान मिलेगा। इसे हासिल करने को किसान 45 हजार एवं विभाग की ओर से 45 प्रदान किए जाएंगे। मशीन को ग्रुप बनाकर किसानों को दी जा रही है। बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है मशीन से धान की कटाई जल्द हो सकेगी इससे किसानों की फसल भी सुरक्षित रहेगी। वहीं उन्होंने बताया कि किसानों को गोष्ठी के माध्यम से जानकारी भी दी गई तथा बताया गया कि जो किसान कृषि विभाग द्वारा बताए गए तरीके से खेती किए थे उनके फसलों में ढ़ाई गुना की वृद्धि पाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर