रांची में रामनाथ कोविंद बोले, भारतीय संविधान ही मेरी विचारधारा
रामनाथ कोविंद बुधवार को विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। एनडीए के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद बुधवार को विशेष विमान से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास में रघुवर दास ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुके शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद झारखंड के सांसदों और विधायकों ने रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।
रामनाथ ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू के प्रति श्रद्धा प्रकट की और कहा कि भारतीय संविधान ही मेरी विचारधारा है। उन्होंने झारखंड की जनता के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि मेरे प्रति सबकी आस्था भारतीय परंपराओं और संस्कारों का सम्मान है।
सीएम रघुवर ने कहा कि राज्यपाल के तौर पर रामनाथ के कार्य ने पद की गरिमा बढ़ाई। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से कोविंद का स्वागत है। रामनाथ को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद। ये एक ऐतिहासिक पल है। कोविंद देश को नई दिशा देंगे। कोविंद लोकप्रिय और मृदुलभाषी हैं, झारखंड आकर उन्होंने हमारा मान बढ़ाया है।
देखें तस्वीरें, रांची में रामनाथ कोविंद
यह भी पढ़ेंः चारा घोटालाः लालू बोले-मैं निर्दोष, सीबीआइ ने मुझे फंसाया
यह भी पढ़ेंः सीएम ने चतरा की घटना की जांच के दिए आदेश
NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री रामनाथ कोविंद का झारखंड की धरती पर हार्दिक स्वागत है @PMOIndia
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 12, 2017
NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री रामनाथ कोविंद जी का स्वागत किया।@PMOIndia @AmitShah @narendramodi @BJP4India @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/u3TrWLsjZM
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 12, 2017
श्री #RamNathKovind जी ने भगवान बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और कहा कि भारतीय संविधान ही मेरी विचारधारा है. pic.twitter.com/JZnD09XNPH
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 12, 2017

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।