विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो पर हमला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 12:14 PM (IST)

झामुमो विधायक योगेंद्र महतो व उनके समर्थकों समेत सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला की खबर है।

गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो पर हमला
गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो पर हमला

चितरपुर (रामगढ़)। गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो और उनके समर्थकों समेत सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर सोमवार रात हमला हो गया। हमला उस समय हुआ, जब विधायक गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार से अपने पैतृक गांव रामगढ़ के मुरुबंदा लौट रहे थे। उसी समय चितरपुर चट्टीबाजार के पास से गुजर रहे गणपति विसर्जन के लिए लोगों ने एकाएक हमला कर दिया।

विधायक के अनुसार, उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार लूटने का प्रयास किया। घटना में बॉडीगार्ड दशरथ महतो और कुंजबिहारी को चोट भी लगी है। विधायक की स्कार्पिओ का शीशा भी टूट गया है। घटना की जानकारी विधायक ने जिले के एसपी को दिया। इसके बाद गोला और रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंची। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ डीएसपी बिरेँद्र चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विधायक से घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ेंः गढ़वा में पुलिस ने झामुमो नेताओं को किया नजरबंद

यह भी पढ़ेंः बाबाओं ने राम का नाम बदनाम किया, आचरण का रखें ध्यानः रामदेव

गोमिया विधायक का वाहन जिस पर हमला हुआ।