विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गढ़वा में पुलिस ने झामुमो नेताओं को किया नजरबंद

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 12:44 PM (IST)

झामुमो नेता कन्हैया, जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान, सूर्यदेव मेहता, राजेंद्र यादव आदि नजर बंद हैं।

गढ़वा में पुलिस ने झामुमो नेताओं को किया नजरबंद
गढ़वा में पुलिस ने झामुमो नेताओं को किया नजरबंद

गढ़वा, जेएनएन। झामुमो नेता कन्हैया चौबे को सोमवार की रात बारह बजे से नगर उंटारी पुलिस ने अनिकेत पैलेस स्थित पार्टी कार्यालय में कैद कर रखा है। कन्हैया ने पावर ग्रिड शिलान्यास समारोह का विरोध व मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी।

 

शिलान्यास समारोह के बाद कन्हैया चौबे को मुक्त किया जाएगा। कन्हैया के साथ जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान, सूर्यदेव मेहता, राजेंद्र यादव आदि भी नजर बंद हैं।

वहीं, झामुमो नेत्री विजया लक्ष्मी को भी पुलिस ने रात 12 बजे से उनके घर में नजरबंद किया है। 

भागोडीह में सीएम को झामुमो कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। झामुमो कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि पहले तत्कालीन विधायक अनंत प्रताप देव ने भवनाथपुर में पावर ग्रिड का शिलान्यास किया था, लेकिन श्रेय लेने और राजनीतिक दुर्भावना से भाजपा सरकार ने वहां काम शुरू नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ेंः एमजीएम जमशेदपुर में चार माह में 166 बच्चों की मौत, जिला जज ने किया दौरा

यह भी पढ़ेंः रांची में ब्रोकर को गोली मार कर साढ़े तीन लाख लूटे