विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नक्सलियों की पिटाई से युवक की मौत, कई घायल

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 01:02 PM (IST)

नक्सलियों ने गांव में धावा बोल घर से बाहर निकाल आठ लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

नक्सलियों की पिटाई से युवक की मौत, कई घायल
नक्सलियों की पिटाई से युवक की मौत, कई घायल

जासं, मनिका (लातेहार)। पुलिस की वर्दी में जेजेएमपी के नक्सलियों ने उत्तर भदईबथान गांव में धावा बोल घर से बाहर निकाल आठ लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। नक्सलियों की पिटाई से गांव के नवरंगी यादव की मौत हो गई तो दरोगी यादव, नसीबा देवी, सुरेंद्र, बीरेंद्र, नंदकिशोर, गौरीशंकर व कृष्णा यादव घायल हो गए हैं।

नक्सलियों ने इस वारदात को मनिका थाना से महज तीन किमी की दूरी पर स्थित गांव में अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। गांव में दो पक्षों के जमीन विवाद में हस्तक्षेप करते हुए नक्सलियों ने एक पक्ष के आठ लोगों को निशाना बनाया। घटना की सूचना पर लातेहार एसपी व बरवाडीह डीएसपी घटनास्थल व मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। मामले में उग्रवादी उपेंद्र यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना के विरोध में नक्सलियों के खिलाफ ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए और एनएच- 75 जाम कर दिया। काफी समझाने और कार्रवाई का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। 

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर नाबालिग से जबरन बनाए संबंध, गिरफ्तार 

यह भी पढ़ेंः फेसबुक पर छात्रा को बदनाम करने की कोशिश