विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस लुटेरी युवती की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 10:11 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:12 PM (GMT+05:30)

युवती ने फोन पर लंबी बातें करने के बाद युवक को जाल में फंसा लिया और उसकी पत्नी बनकर रहने लगी।

इस लुटेरी युवती की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग
इस लुटेरी युवती की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

जागरण संवाददाता, पटना। वह फेसबुक से दोस्ती करती थी। फिर प्यार का नाटक करती थी। अंतरंग संबंध बनते ही वह शिकार को लूटकर गायब हो जाती थी। फुलवारीशरीफ के एक स्टील कारोबारी शमीम के साथ भी वह ऐसा ही करती, लेकिन कारोबारी ने निजी पलों को मोबाइल कैमरे में कैद करने की जिद की।

गुस्से में लड़की ने उसके सिर पर रॉड मार डाला। फिर शमीम की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गई। दो किलोमीटर दूर सीसीटीवी कैमरे में वह शमीम की मोटरसाइकिल पर सवार कैद हो गई। उसी का सूत्र पकड़कर पुलिस ने उसे पकड़ा है। चांडिल की उस लड़की ने पुलिस के सामने लव, सेक्स और धोखे वाला अपना आपराधिक इतिहास बयान किया है।

जाल में फंसाती थी:

चांडिल की रहने वाली अंजना कुमारी ( वर्षीय) ने स्वीकार किया कि शमीम की हत्या उसी ने की। वह शादीशुदा पुरुषों को अपने जाल में फंसा लेती थी। फिर लूट लेती थी। शमीम के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसने अंजना को 11 मई की रात को अपनी दुकान में बुलाया। दोनों रात में वहीं थे। अंजना उसके सो जाने के बाद लूटना चाह रही थी, लेकिन शमीम वीडियो बनाना चाह रहा था। उसने शमीम को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अंजना को गुस्सा आ गया और उसने शमीम के सिर पर लोहे के रॉड से वार कर दिया। वह शमीम की बाइक, मोबाइल और जेब से लगभग हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गई।

सीसीटीवी कैमरे में कैद

पुलिस ने जब घटनास्थल से दो किमी दूर सड़क पर लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा तो शमीम की बाइक एक युवती चला रही थी। शमीम की कॉल रिकॉर्ड से मालूम हुआ कि उसके चोरी गए मोबाइल में नया सिम कार्ड लगा है। पुलिस ने मालसलामी इलाके से राजेश को हिरासत में लिया। उसे फुटेज दिखाया गया तो अंजना की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने अंजना को भी दबोच लिया। 

जानिए, क्या है मामला

फुलवारीशरीफ के हारूण नगर निवासी मो. शमीम आलम (45 वर्षीय) की खोजाइमली मोहल्ले में स्टील की दुकान है। 14 मई की रात दुकान से दरुगध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से शटर खोला तो अंदर शमीम की लाश मिली। शव सड़ चुका था। चारों ओर खून के धब्बे थे। प्रथमदृष्ट्या माना जा रहा था कि शमीम के सिर पर वार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

पहले किया सिर पर वार फिर बांधे हाथ

साजिश के तहत अंजना अगले ही दिन शमीम को गहरी नींद में सुलाने के बाद उसके गल्ले से नकदी आदि लेकर चली जाती, लेकिन शमीम सोने के लिए तैयार नहीं हुआ। उल्टा वह निजी क्षणों को मोबाइल में कैद करने लगा। आनन-फानन में अंजना ने शमीम के सिर पर लोहे के रॉड से वार किया। जब वह जमीन पर गिर पड़ा, तब रस्सी से उसके हाथ बांध दिए। अंजना ने काफी देर तक कैश काउंटर खोजने की कोशिश की, पर उसे कुछ पता नहीं चला। तब वह शमीम की जेब में रखे रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी ले ली। भोर होने पर वह शटर खोलने का प्रयास कर रही थी। इस बीच एक हॉकर ने दुकान के अंदर से आ रही आवाज सुन ली। उसने जैसे ही शटर खोला, अंजना बाहर निकली। शटर को गिराया और शमीम की बाइक लेकर फुर्र हो गई।

अंजना ने नीमडीह में की मैट्रिक तक की पढ़ाई

अंजना मूलरूप से जमशेदपुर के चांडिल की रहने वाली है। उसने नीमडीह में मैटिक तक पढ़ाई की। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी और ठगी कर रुपये कमाने में जुट गई। उसकी दो बहनें और एक भाई हैं। वह क्षेत्रीय बैडमिंटन और क्रिकेट की खिलाड़ी भी रही है। वह बाइक और कार चला लेती है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाला रही है।

दस दिन पहले की शादी

अंजना ने राजेश को अगला शिकार बनाया था। राजेश भी शादीशुदा है। फोन पर लंबी बातें करने के बाद उसने राजेश को जाल में फंसा लिया और उसकी दूसरी पत्नी बनकर रहने लगी। वह राजेश की भी बलि चढ़ाने की फिराक में थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः युवती की मांग में जबरन भर दिया सिंदूर, बनाए संबंध

यह भी पढ़ेंः प्रेमी ने किया महिला का यौन शोषण, पति ने भी ठुकरा दिया