विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुवर को अनंत काल तक सीएम बने रहने का भ्रम: हेमंत

By Edited By:
Published: Mon, 01 May 2017 02:47 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 01:32 PM (IST)

हेमंत सोरेन ने झारखंड के सीएम रघुवर दास पर जमकर निशाना साधा।

रघुवर को अनंत काल तक सीएम बने रहने का भ्रम: हेमंत
रघुवर को अनंत काल तक सीएम बने रहने का भ्रम: हेमंत

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने कहा कि रघुवर दास को अनंत काल तक मुख्यमंत्री बने रहने का भ्रम हो गया है। रघुवर सुबह क्या बोलेंगे, शाम को क्या, कोई भरोसा नहीं। शिबू को सुबह पिता कहते हैं शाम को अमर्यादित आरोप मढ़ते। यहीं उनके संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर हर रविवार को अपने रिश्तेदारों और पार्टी नेताओं के कारनामे को रफा-दफा करने जमशेदपुर आते हैं।

परिसदन में हेमंत सोरेन ने कहा कि लिट्टीपाड़ा चुनाव परिणाम से सीएम झुंझला गए हैं। चुनाव में रघुवर ने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया, प्रधानमंत्री तक को अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किया। लाखों मोबाइल बांटे। उन्होंने दावा किया कि निष्पक्ष चुनाव लड़ते तो उतने वोट से ही भाजपा हारती, जितने वोट उन्हे मिले।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपाई हाजत से निकाल कर लोगों को मारते हैं, थाना में पुलिस वालों को मारने वालों को थाना से जमानत मिल जाती है। ऐसा किसी मुख्यमत्री के कार्यकाल में नहीं था। हर रविवार को यहां आकर रिश्तेदारों के कारनामे पर रफू करते हैं। अब अति हो गई है। रघुवर को उनके विधानसभा क्षेत्र के लोग इस बार ऐसा जवाब देंगे कि उनके होश उड़ जाएंगे।

हेमंत ने कहा कि सीएम और सीएस (मुख्य सचिव) मिलकर झारखंड को पुराना बिहार बनाना चाह रहे हैं। सचिवालय में जंगलराज है। मुख्य सचिव के पति जेबी तुबिद भाजपा के प्रवक्ता हैं। ऐसे में मुख्य सचिव के नेतृत्व में निष्पक्ष प्रशासन की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन का हकीकत राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू समझ रही है, इसलिए विधेयक उनके पास विचारधीन है। अगर संशोधन हुआ तो आग ओडिशा तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सारडा मे आयरन ओर की खदान के लीज नवीकरण मे अंडर द टेबुल डील हुई है। खदान के लीज नवीकरण के लिए सरकार ने पाच सचिव बदले हैं।

यह भी पढ़ेंः झारखंड विस के प्रभारी सचिव ने पहले स्नातक बाद में किया इंटर

यह भी पढ़ेंः झारखंड विधानसभा से जीएसटी बिल बिना चर्चा के पास