Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    42 हेक्टेयर भूमि में श्रीविधि से खेती

    By Edited By:
    Updated: Fri, 08 Jun 2012 10:31 PM (IST)

    चरही : जहां एक ओर चुरचू प्रखंड के किसान मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सरकार ने भी किसानों के लिए दोनों हाथ खोल दिए हैं। कृषि विभाग की ओर से इस बार 42 हेक्टेयर भूमि में श्रीविधि द्वारा धान लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए प्रति किलो ग्राम हाइब्रिड धान पर 70 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। बीज, खाद, प्रशिक्षण, कीटनाशक आदि भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रखंड के चुरचू, जरबा और हेंदेगढ़ा में किसान विद्यालय खोले जा रहे हैं। सभी पंचायतों में किसानों को एसआरआइ तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रखंड में 20 कृषि मित्रों का गठन किया जा चुका है। जो प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। सिंचाई के लिए अनुदान पर पंप सेट कोनोविंडर, नेफसेम आइशर, माइक्रो स्पिंकलर और ड्रिप उपलब्ध किए जा रहे हैं। कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष फूलेश्वर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार और प्रखंड तकनीकी प्रबंधक का कहना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर