विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंक में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आठ खाते फ्रीज

By Sachin MishraEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 10:40 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 11:56 AM (IST)

इंडियन बैंक नौकरी डॉट कॉम फर्जी साइट पर नौकरी का झांसा दिया जा रहा है।

बैंक में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आठ खाते फ्रीज
बैंक में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, आठ खाते फ्रीज

जागरण संवाददाता, भूली (धनबाद)। इंडियन बैंक जॉब सेंटर, सॉल्टलेक कोलकाता के नाम की एक साइट के माध्यम से साइबर अपराधियों का गिरोह देश भर के बेरोजगारों को ठगने का काम कर रहा है। श्रमिक नगर भूली स्थित एसबीआइ की बसेरिया जैसी छोटी शाखा से करीब 50 लाख के लेनदेन का खुलासा हुआ है। सारी रकम साइट खोलने वाले ठगों ने इस बैंक के विभिन्न खातों में मंगवाए थे।

खाते धनबाद के हैं और इनमें मौजूद रकम की निकासी पटना में हो रही है। बैंक ने ऐसे आठ खातों को फ्रीज कर दिया है। इस ठगी की खबर इंडियन बैंक को भी लग चुकी है। इंडियन बैंक ने अपनी असली वेबसाइट में इस नकली साइट की जानकारी देते हुए लिखा है कि इंडियन बैंक किसी तरह की नौकरी केवल अपने वेबसाइट पर ही विज्ञापित करता है। चेन्नई मुख्यालय की ओर से इस आशय की चेतावनी दी गई है।

इधर, इस मामले में बसेरिया बैंक प्रबंधक और पुलिस ने जानकारी दी है कि इंडियन बैंक नौकरी डॉट कॉम फर्जी साइट पर नौकरी का झांसा दिया जा रहा है। जो लोग इसे सर्च कर रहे हैं, उनका ऑनलाइन साक्षात्कार जैसे कोरम फर्जी तरीके से पूरा करने के बाद सिक्योरिटी मनी के तौर पर रुपये लिए जा रहे हैं। जो एक बार रकम दे देता है, फिर उससे ठगी का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिर यह रकम लाखों तक पहुंच जा रही है।

भूली की बसेरिया शाखा में कई खातों में ठगी की रकम आई है। क्योंकि न सिर्फ झारखंड बल्कि अन्य राज्यों की पुलिस ने बैंक के उन खातों के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके माध्यम से ठगी की रकम बेरोजगारों से जमा करायी गई और फिर निकाल ली गई।

एक खाते से निकाला गया 22 लाख:

इसी क्रम में एक खाताधारक मनोज कुमार सिंह, पता : डी-ब्लॉक सेक्टर-11 क्वार्टर नंबर 49, धनबाद के खाते से सबसे अधिक 20-22 लाख रुपये की निकासी हुई है। रकम पटना से ही निकाली गई। सत्यापन व जांच में भी पता चला कि मनोज कुमार सिंह नाम का कोई व्यक्ति अपने यहां के पते पर नहीं रहता है। इसी तरह राजू राम, ए ब्लॉक, क्वार्टर नंबर-10 के खाते से डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन किया गया है। ऐसे करीब एक दर्जन खातों में करीब पचास लाख रुपये आने की आशंका है। फिलहाल, बैंक प्रबंधक ने ऐसे आठ खातों को सील कर दिया है।

---

तीन महीने में आठ खातों से लाखों रुपये के लेनदेन हुए हैं। रकम देश के कई राज्यों से इनके खाते में पहुंची थी और फिर पटना से रकम की निकासी हो गई। ऐसे आठ खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

-सुरेश सिंह, बैंक प्रबंधक

यह भी पढ़ेंः पीएम अंकल, प्लीज हमारे झरिया को बचा लीजिए 

यह भी पढ़ेंः नशे में धुत हो बम लेकर अपने ही घर को पहुंच गया उड़ाने