यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डीडी बिहार के लिए ऑडिशन आज

जासं, धनबाद : दूरदर्शन (डीडी बिहार) की ओर से मंगलवार को टैलेंट हंट शो का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को हाउंसिंग कालोनी बरटांड़ स्थित मंत्रा एंटरटेनमेंट एंड एकेडमी में सुबह नौ बजे से नृत्य और गायन का ऑडिशन होगा। इसमें पांच वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी डीडी बिहार के संजय सिंह एवं केडी ने दी।
