Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जसीडीह-बांका के बीच रेलसेवा शुरू

    By Edited By:
    Updated: Wed, 22 Jun 2016 06:30 PM (IST)

    देवघर : बुधवार को जसीडीह-बांका रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। नई दिल्ली रेल भवन स

    देवघर : बुधवार को जसीडीह-बांका रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया। नई दिल्ली रेल भवन से केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रिमोट से इसका शुभारंभ किया। 61 किलोमीटर का यह सफर महज 15 रुपया में पूरा हो जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 10:25 बजे जसीडीह से प्रस्थान करेगी और 12:15 बजे बांका पहुंचेगी। बांका से 12:25 में चलेगी और 2:15 में जसीडीह स्टेशन पर आगमन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सांसद पुतुल देवी ने किया सफर

    जसीडीह से बांका का सफर बांका लोकसभा की पूर्व सांसद पुतुल देवी ने सर्वप्रथम टिकट लिया। उनके साथ बांका से काफी संख्या में समर्थक आए थे। जिनमें वेदानंद सिंह, त्रिपुरारी सिंह एवं सैकड़ों यात्री भी साथ थे। दोपहर तीन बजे रिमोट से हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए प्रस्थान कर गयी। गुरुवार से अपने निर्धारित समय से चलेगी।

    इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव

    जसीडीह से खुलने के बाद देवघर, चांदन, भलुआ, कटोरिया, करघोसा, ककबारा और बांका अंतिम स्टेशन होगा।