इस्पात उत्पादन में जापान से अव्वल होगा भारत : वीरेद्र
जापान को पीछे छोड़कर जल्द भारत दुनिया का बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन जाएगा। यह कहना है केद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह का। ...और पढ़ें

बोकारो। वर्तमान में भारत विश्व का तीसरा बड़ा इस्पात उत्पादक देश है। चीन पहले, जापान दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। जापान को पीछे छोड़कर जल्द भारत दुनिया का बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन जाएगा। यह कहना है केद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह का। वे शुक्रवार को बोकारो मे पत्रकारो से बात कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि सेल के उपक्रमों को आधुनिक बनाने के लिए लगभग 62 हजार करोड़ की परियोजना पर काम चल रहा था। इनमे बोकारो व भिलाई को छोड़कर सभी संयंत्र में काम पूरा कर लिया गया। इसी कड़ी में बोकारो के सीआरएम (कोल रोलिंग मशीन) से उत्पादन हो रहा है। इस संयंत्र के कारण मुनाफा बढ़ेगा। वर्तमान में सेल 116 मिलियन टन इस्पात का उत्पादन कर रहा है। 2020 तक 150 मिलियन टन व 2025 तक इसे दो सौ मिलियन टन तक पहुंचाया जाएगा।
शोध एवं विकास पर खर्च करेगा सेल
कंपनी नए तरह के उत्पाद बनाने के लिए शोध एवं विकास विभाग को बेहतर कर रही है। केवल कंपनी स्तर पर नही बल्कि मंत्रालय के स्तर भी आरएंडडी (रिसर्च एंड डेवलपमेट) विभाग को सक्रिय किया जा रहा है। इस्पात उत्पादन में सबसे बड़ी समस्या को¨कग कोल की है। 90 प्रतिशत कोयला आयात किया जाता है। इससे विदेशी मुद्रा की भी क्षति हो रही है। सेल अधिकारी इसके विकल्प तलाशने का प्रयास कर रहे है।
स्क्रैप आधारित संयंत्र लगेगा
कार्ट के फैसले के बाद 15 वर्ष से अधिक पुरानी डीजल गाडि़यों को सड़क से हटाया जाना है। इससे आनेवाले समय में बोकारो में स्क्रैप का बड़ा बाजार होगा। इसकी तैयारी सेल ने अभी से ही प्रारंभ कर दी है। कंपनी ने म¨हदा्र एंड महिन्द्रा के साथ करार किया है। कंपनी उलार भारत में सेल के साथ मिलकर स्क्रैप से इस्पात का उत्पादन करेगा। यह संयंत्र काश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे उत्तर भारत के राज्यों में लगेगा। मंत्री ने बताया कि ऑर्सेलर मिलाल के साथ करार हुआ है। जल्द ही संयुक्त उद्यम स्थापित होगा। इस्पात की खपत को बढाने के लिए रेलवे से बात हो रही है। रेलवे पुल के निर्माण मे अब कंक्रीट के बजाय स्टील का प्रयोग होगा।
बोकारो को बेहतर बनाने का भरोसा
इस्पात मंत्री ने कहा कि बोकारो को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। बोकारो के कर्मचारियों को बोनस देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह कंपनी के स्तर की बात है। बोनस मुनाफा पर मिलता है। मुनाफा होने पर बोनस दिया जाएगा। मौके पर सेल के अध्यक्ष पीके सिंह, संयुक्त सचिव सुनील भरथवाल तथा बीएसएल के सीइओ अनुतोष मैत्रा व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।