विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक कैंसर संदिग्ध और तीन मधुमेह के रोगी मिले

By Edited By:
Published: Sat, 09 Nov 2013 05:11 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2013 05:13 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाद केंद्र, ऊधमपुर : रामनगर उपजिला अस्पताल में शुक्रवार को कैंसर एवं मधुमेह रोग के लिए स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें एक कैंसर संदिग्ध और तीन मधुमेह के रोगी पाए गए। कैंप में 152 मरीजों की कैंसर व 87 की मधुमेह की जांच की गई।

चीफ मेडिकल ऑफिसर ऊधमपुर के दिशा निर्देश पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर रामनगर राजेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित कैंसर एवं मधुमेह स्क्रीनिंग कैंप का शुभारंभ उपजिला अस्पताल रामनगर में सुबह साढ़े दस बजे हुआ। इसके बाद बीएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता, महिला रोग विशेष डॉ. रेणु मन्हास, डेंटल सर्जन विनय गुप्ता व जफर इकबाल ने मरीजों के कैंसर की जांच की। बीएमओ ने बताया कि शिविर में गर्भाशय व स्तन कैंसर के लिए 87 मरीजों की और मुख कैंसर के लिए 65 मरीजों की जांच की गई। इसमें से गर्भाशय कैंसर के मिले एक संदिग्ध मरीज को आगे की जांच के लिए ऊधमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बीएमओ ने बताया इसके अलावा मधु रोगियों का पता लगाने के शिविर में 87 लोगों की जांच की गई, जिनमें से तीन मधुमेह के रोगी पाए गए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर