जम्मू-कश्मीर में तापमान में गिरावट से जमने लगी घाटी
कश्मीर में रविवार को अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर में शुष्क ठंड से सर्दी बढ़ती जा रही है। कश्मीर में रविवार को अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। कश्मीर के कुछ भागों में रविवार को बारिश और हिमपात का अनुमान था। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।
श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 1.2, कुपवाड़ा में माइनस 1.5 और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, जम्मू में तापमान लगातार 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दोपहर को धूप खिलने से रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।