यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओवरटेकिंग पड़ी भारी गगरेट में बाइक सवार की मौत
हिमाचल प्रदेश के गगरेट में बाइक से गिरने के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई। पंजाब के फगवाड़ा का ...और पढ़ें

गगरेट [जेएनएन] : जिला ऊना के गगरेट में अल्फ़ा होटल के समीप में ट्रक को ओवरटेक करते हुए
बाईक की अचानक ब्रेक लगाने के कारण बाईक के पीछे बैठे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। रोहित कुमार (28) पुत्र वरिंद्र कुमार निवासी रत्तनपुरा, फगवाड़ा अपना संतुलन खोनेे से बाईक से मुंह के
वल नीचे गिर गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़ें:रामपुर के पास निजी बस पलटी, बाल बाल बचे यात्री
बाईक चालक अभिषेक चावला (24) पुत्र कस्तूरी लाल चावला निवासी न्यू दाना मंडी, फगवाड़ा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ रविवार रात को महाकालेश्वर में माथा टेकने आए थे। आज अपने घर वापस जा रहे थे कि
गगरेट के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसने आगे से गाड़ी आ जाने के कारण ब्रेक लगाने पर बाईक के पीछे बेठा रोहित अचानक अनियंत्रित होकर बाईक से नीचे पक्की सड़क पर मुहं के बल गिर गया।
