यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखें लाइव : पठानकोट-मंडी एनएच में बनोई के पास ऐसे गिरा ल्हासा
पठानकोट-मंडी एनएच गगल एयरपोर्ट के पास अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा गिर जाने से यातायात के लिए बंद हो गया। ...और पढ़ें

धर्मशाला [वेब डेस्क] : पठानकोट-मंडी एनएच में गगल व बनोई के मध्य पहाड़ी से मलबा गिरने का क्रम बना हुआ है। इस मार्ग में गगल एयरपोर्ट की रन वे के छोर में बनोई की तरफ वाली पहाड़ी में पिछले कल 4 बजकर 10 मिनट पर अचानक भारी मलबा व पत्थर गिरने शुरू हो गए और देखते ही देखते पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर आ गिरा था। इससे यह मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा था। जिस समय यह मलबा गिरा, उस समय सड़क से गुजर रहे कुछ वाहन भी बाल बाल बच गए।

मलबा गिरने के बाद यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था। इसी बीच इस हिस्से में गिरे मलबे के बीच से पैदल निकलने का प्रयास कर रहे कुछ लोग भी बाल बाल बच गए। इस मार्ग में देर सायं यातायात बहाल हुआ। लेकिन अभी भी यहां मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।
