यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामपुर के पास निजी बस पलटी, बाल बाल बचे यात्री
हिमाचल प्रदेश के रामपुर के पास एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया। शिमला से रामपुर जा रही एक निजी बस किंगल के पास सड़क पर ही पलट गई।

रामपुर [जेएनएन] : शिमला से रामपुर जा रही एक निजी बस किंगल के पास सड़क पर पलट गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई है। बस नंबर एचपी-63ए-1891 शिमला से रामपुर आ रही थी कि रामपुर से करीब 40 किलोमीटर पहले किंगल के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई।
.jpg)
बस में उस समय काफी लोग सवार थे। अगर हादसा कुछ आगे होता, तो काफी नुकसान हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत लोग व प्रशासन हरकत में आ गया। इस घटना में घायल एक महिला व एक बच्चें का स्थानीय अस्पताल में उपचार करवाया गया।
