विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिप्पर व ट्रक की भिड़ंत में नौ लोग घायल

By Edited By:
Published: Sun, 07 Aug 2016 10:09 PM (IST)

संवाद सूत्र, सुन्नी : विकास खंड बसंतपुर के निकट रविवार दोपहर बाद टिप्पर व ट्रक की भिड़ंत में नौ लोग घ

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, सुन्नी : विकास खंड बसंतपुर के निकट रविवार दोपहर बाद टिप्पर व ट्रक की भिड़ंत में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

घायल व्यक्ति सड़क निर्माण में लगी कंपनी पीके कंस्ट्रक्शन के पास काम करते हैं जो टिप्पर (एचपी 17बी -6530) में सुन्नी से बंसतपुर की ओर काम पर जा रहे थे। शिमला की ओर से आर रहे ट्रक (एचपी 64 5688) से टिप्पर की भिड़ंत हो गई और ये कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान दलीप, केदार सिंह, तोता राम, गंगा राम, नेहरा सिंह, निहार सिंह, जगदीश, किरपा राम व राम लाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को पीएचसी सुन्नी पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को डॉक्टरों ने आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। तहसीलदार संत राम शर्मा दुर्घटना के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शिमला रेफर किए गए व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रुपये और सुन्नी में उपचाराधीन लोगों को दो-दो हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए।