विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाहन में बस के अंदर फंदे से लटका म‍िला चालक का शव

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 02:56 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 03:07 PM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश के ज‍िला स‍िरमौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक का बस के अंदर फंदे से लटका ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक चालक का बस के अंदर फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें: ...जब अचानक रुक गई खाई में लुढ़क रही कार

जानकारी अनुसार एचआरटीसी के नाहन डिपो का चालक प्रकाश चंद (35) एचआरटीसी की बस नंबर एचपी18बी-0885 में बुधवार शाम को नाहन से कौलांवालाभूड रूट पर गया था। कौलांवालाभूड में ही बस का रात्रि ठहराव था। चालक रात को बस में ही रूका सुबह उसका बस के अंदर फंदे से लटका हुआ शव मिला। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: