यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वीरभद्र बोले, कांग्रेस को सत्ता से हटाने से पहले मजबूत नेता तो पैदा करे भाजपा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल में 20 साल तक भाजपा की सरकार तब रहेगी, जब पार्टी के ...और पढ़ें

जेएनएन, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल में 20 साल तक भाजपा की सरकार तब रहेगी, जब पार्टी के पास ऐसा दमदार नेता होगा। सिर्फ जनता में बोल देने से सत्ता परिवर्तन नहीं होता है। केवल सपने देखने से कुछ होने वाला नहीं है। अमित शाह का सोलन में त्रिदेव सम्मेलन फ्लॉप शो रहा है।
पढ़ें: सोलन में गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मीडिया से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने से पहले भाजपा को मजबूत नेता पैदा करना होगा जो प्रदेश की सत्ता में लंबे समय तक काबिज रह सके। शाह के भ्रष्टाचार के आरोपों को मुख्यमंत्री ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा की इच्छा है कि विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार बने और कई वर्षो तक सत्ता में रहे। शाह को यह नही भूलना चाहिए कि प्रदेश में कांग्रेस का अपना आधार है जो खोखली बाते करके प्राप्त नहीं किया गया है। भाजपा तो विपक्ष में आने के दूसरे दिन से सत्ता के लिए छटपटा रही है। कुछ नेता ऐसे हैं जो लगातार कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए षड्यंत्र रचते आ रहे है।
पढ़ें: भाजपा का सपना कभी नहीं होगा पूरा : वीरभद्र सिंह
पहले दिन से विधानसभा चुनाव किसी भी समय होने का राग अलापते रहे है। भाजपा के नेताओं के कहने से कुछ नहीं होने वाला। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पता चल जाएगा कि कौन सत्ता में रहेगा और कौन सत्ता से बाहर होगा। इसलिए जनमत आने तक भाजपा नेताओं को सब्र करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में रिपीट करेगी जिसका कारण केवल विकास है। शाह की ओर से कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर वीरभद्र सिंह ने कहा कि यदि ऐसा है तो भाजपा नेताओं को सरकार में मौजूद भ्रष्टाचार को साबित करना चाहिए। केवल जनता मे भ्रम की स्थिति पैदा करने से कुछ नही होने वाला। प्रदेश सरकार देश की सबसे इमानदार सरकारो मे शामिल है। देश के पूर्व प्रधानमंत्रियो पर तंज कसने पर मुख्यमंत्री ने अमित शाह की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश का कोई भी प्रधानमंत्री राजनीति से ऊपर है। इसलिए शाह को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए।
