विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का सपना कभी नहीं होगा पूरा : वीरभद्र सिंह

By Munish DixitEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 11:52 AM (IST)

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा का प्रदेश में 50 से अधिक सीटें लेने का सपना एक सपना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा का प्रदेश में 50 से अधिक सीटें लेने का सपना एक सपना ही रह जाएगा। यह मुंगेरी लाल का सपना जो कभी पूरा नहीं होगा। शिमला में एक पार्किंग के लोकापर्ण के मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा कई सपने देखती है। लेकिन पूरे नहीं होते। उन्होंने कहा कि फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ही सत्ता पर आएगी।

पढ़ें: वीरभद्र सिंह बोले मैं कार्यकर्ताओं को जोड़ता हूं तोड़ता नहीं

चार्जशीट को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी चार्जशीट बनाना भाजपा की पुरानी आदत है। अगर इस चार्जशीट में उन पर और उनके परिवार के सदस्यों पर कोई गलत आरोप होगा, तो वह इस मानहानि का दावा करेंगे। नोटबंदी को लेकर सीएम ने कहा कि नोटबंदी से जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि वह भी कालेधन के खिलाफ है तथा इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इसको लेकर जो व्यवस्था की गई है, वह व्यवस्था सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग के पहले फेज के बनने से 300 वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। इससे पर्यटकों व लोगों को काफी लाभ होगा।

पढ़ें: विस में कई मुद्दों पर घेरा जाएगा सत्ता पक्ष : धूमल