विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोलन में गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर साधा निशाना

By Munish DixitEdited By:
Published: Sun, 11 Dec 2016 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 04:42 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ह‍िमाचल प्रदेश के सोलन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि इस देश को भ्रष्‍टाचार और कांग्रेस मुक्‍त बनाना होगा।

News Article Hero Image

जेएनएन, सोलन : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में प्रदेश भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन के दौरान शाह ने कहा कि इस देश को भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त बना रही है और देश को कांग्रेस मुक्त भी बनाना होगा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा बार बार पूछ रहे है कि इस सरकार ने देश के लिए क्या किया, तो हमारा सीधा जबाव है कि इस सरकार ने बोलने वाला प्रधानमंत्री देश को दिया है।

पढ़ें: शाह के बहाने प्रदेश सरकार को घेरने की कवायद

शाह ने कहा कि इससे पहले यूपीए सरकार में जो प्रधानमंत्री थे, उनकी आवाज केवल राहुल गांधी और उनकी माता तक ही पहुंच पाती थी। अमित शाह ने नोटबंदी को लेकर कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता का दर्द समझ रही है, लेकिन 50 साल के परिवर्तन के लिए 50 दिन का कष्ट सहन करना होगा। शाकांग्रेस के नेता लगातार पहले यह पूछते थे कि केंद्र सरकार ने कालेधन को लेकर क्या किया। अब आठ नवंबर के बाद कांग्रेस पूछ रही है कि कालेधन से ऐसा क्यों किया।

तस्वीरें : त्रिदेव सम्मेलन में भाग लेने हिमाचल पहुंचे अमित शाह

शाह ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में हर 15 दिन में एक घोटाला सामने आता था, लेकिन इस सरकार के कार्यकाल में हर 15 दिन में एक नई योजना देश के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी भ्रष्ट है तथा इस सरकार से प्रदेश को मुक्त करवाना होगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि हिमाचल में पांच सरकार कांग्रेस व पांच सरकार भाजपा सरकार की परिपाटी को बदलना होगा और सभी कार्यकर्ताओं को ऐसा कार्य करना होगा कि प्रदेश में लगातार भाजपा की ही सरकार जनता की पसंद बने। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित कई नेता मौजूद थे।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: