विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र बोले नियमों के तहत ही हुई है सीपीएस की नियुक्ति

By Munish DixitEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 12:35 PM (IST)

हाईकोर्ट में पहुंचे सीपीएस मामले पर सीएम वीरभद्र स‍िंह ने साफ कहा है क‍ि सरकार ने सीपीएस की न‍ियुक्‍‍ित न‍ियमों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जेएनएन, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीपीएस की नियुक्ति नियमों के तहत की है तथा इसमें किसी तरह का कोई विरोधाभास नहीं है। इसको लेकर सरकार ने काफी साल पहले ही संशोधन कर दिया था। ऐसे में इस मामले को लेकर कोर्ट में चुनौती से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पढ़ें: सीपीएस नियुक्ति पर हिमाचल सरकार को नोटिस

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सीपीएस बेहतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज शिमला के टुटू में पार्किंग का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद सीएम सोलन के लिए रवाना हो गए।