विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी को लेकर हिमाचल में बंद का असर नहीं

By Munish DixitEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 11:43 AM (IST)

नोटबंदी को लेकर विपक्षी दलों के भारत बंद का हिमाचल प्रदेश में कोई असर नहीं है। यहां केवल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दल प्रदर्शन करेंगे।

News Article Hero Image

जेएनएन, शिमला : नोटबंदी को लेकर विपक्षी दलों के बंद के आह्वान का असर हिमाचल प्रदेश में नहीं है। यहां केवल कांग्रेस आज नोटबंदी को लेकर सभी जिलों में अपना विरोध प्रदर्शन करेगी। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने यहां स्पष्ट कर दिया था कि भारत बंद सरकार का नहीं बल्कि संगठन का फैसला है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने भी कहा था कि कांग्रेस प्रदेश में केवल विरोध दिवस मनाएगी। इसके अलावा माकपा और आम आदमी पार्टी ने यहां भारत बंद में शामिल होने का ऐलान किया है।

पढ़ें: नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष का जनाक्रोश दिवस, केरल-चेन्नई में असर

राजधानी शिमला में आज दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता नोटबंदी को लेकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत को एक ज्ञापन सौंपेगे। इसके अलावा राजधानी शिमला में आज सीपीआइएम भी प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में आज कहीं भी बाजार बंद नहीं है।

राजधानी शिमला में आज बाजार पूरी तरह से खुले है। धर्मशाला में भी बाजार खुले हुए है तथा कहीं भी आम आवाजाही पर कोई असर नहीं है। ऊना में भी सुबह से बाजार खुला हुआ है।

पढ़ें: भारत बंद संगठन का फैसला, सरकार का नहीं : वीरभद्र

प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी व नालागढ़ में भी कुछ दुकानें बंद है। लेकिन यहां भी कोई बड़ा असर नहीं देखा जा रहा है। यहां अधिकांश दुकानें व शोरूम खुले हुए है।

कुल्लू व हमीरपुर जिलों में भी बाजार खुले हुए हैं। मंडी में भी सुबह से दुकानें खुली हुई है। सोलन, बिलासपुर व चंबा में भी बंद का कोई असर नहीं है।

पढ़ें: पुलिस को घर में देख बैंक मैनेजर को पड़ा दिल का दौरा, मौत