विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस चालक की कनपटी पर तान दी पिस्तौल

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 10:21 AM (IST)

निजी बस को रोककर कुछ लोगों ने चालक की कनपटी पर पिस्तौल रख दी।

बस चालक की कनपटी पर तान दी पिस्तौल
बस चालक की कनपटी पर तान दी पिस्तौल

संवाद सूत्र, घुमारवी। राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक निजी बस को रोककर कुछ लोगों ने चालक की कनपटी पर पिस्तौल रख दी। गनीमत यह रही कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने तथा शाम का समय होने के कारण वहां जाम लग गया व पिस्तौल तानने वाले वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सुनयना निजी बस (एचपी 69-4956) के चालक पवन कुमार ने बताया कि वह शिमला से सरकाघाट की ओर जा रहा था। तभी सामने से एक ऑल्टो कार अचानक गलत दिशा से तेजी से आई। कार चालक मोबाइल फोन सुन रहा था। गाड़ी को एक तरफ कर जैसे ही उसने कार चालक को मोबाइल फोन न सुनने के लिए कहा तो उसने कार रोक दी तथा कार से उतरकर पिस्टल उसकी कनपटी पर रख दी। कार में दो औरतें और तीन पुरुष थे।

उसने बताया कि जैसे ही लोग वहां इकट्ठे हुए तो आरोपी कार को भगाकर ले गया। उधर, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उपरोक्त वाहन को पकडऩे के लिए पुलिस ने नाके लगा दिए हैं तथा शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस तरह के हमले से सनसनी फैल गई है। लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं ने की ठेके में तोड़फोड़, 75 पेटी शराब जलाई

यह भी पढ़ें: कार खाई में गिरी; दो की मौत, चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।