विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं ने की ठेके में तोड़फोड़, 75 पेटी शराब जलाई

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 01:02 AM (IST)

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : जिला मंडी के सुंदरनगर के नगौण खड्ड में महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ करने के बा

महिलाओं ने की ठेके में तोड़फोड़, 75 पेटी शराब जलाई
महिलाओं ने की ठेके में तोड़फोड़, 75 पेटी शराब जलाई

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : जिला मंडी के सुंदरनगर के नगौण खड्ड में महिलाओं ने ठेके पर तोड़फोड़ करने के बाद शराब को आग लगा दी। शराब की बोतलें फूंकने की सूचना मिलने पर डीएसपी, थाना प्रभारी व आबकारी महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। लोग गांव में ठेका खोलने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि ठेके में रखी शराब ही फूंक डाली।

सोमवार को सुंदरनगर के नगौण खड्ड में ठेके में शराब पहुंचते महिलाओं का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इकट्ठा होकर ठेके पर धावा बोल दिया और उसमें रखी 75 पेटी शराब को तोड़ने के साथ आग के हवाले कर दिया। इस घटना में ठेकेदार को करीब 1.75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। महिलाओं की इस घटना को ठेके पर मंौजूद सेल्समैन ने मोबाइल से वीडियो बनाकर कैद कर लिया है। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलने ही डीएसपी संजीव भाटिया, थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी व आबकारी महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया ठेकेदार के अनुसार 25 पेटी देसी, 25 अंग्रेजी व 25 बीयर की पेटियां जिनकी कीमत करीब 1.75 लाख रुपये है, ग्रामीणों ने जलाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।