विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार खाई में गिरी; दो की मौत, चार घायल

By JagranEdited By:
Published: Tue, 02 May 2017 01:02 AM (IST)

संवाद सुत्र, सुन्नी : पुलिस थाना सुन्नी के तहत शिमला-करसोग मार्ग पर देवीधार के समीप कार के गहरी खाई

कार खाई में गिरी; दो की मौत, चार घायल
कार खाई में गिरी; दो की मौत, चार घायल

संवाद सुत्र, सुन्नी : पुलिस थाना सुन्नी के तहत शिमला-करसोग मार्ग पर देवीधार के समीप कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर हुआ।

मारुति कार (एमजी 06 ए 1323) शिमला से तत्तापानी की ओर जा रही थी। इसमें एक महिला, दो बच्चे व तीन पुरुष सवार थे। सभी जिला मरैयाना मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। देवीधार के समीप कार के गहरी खाई में गिरने से तौशिव वैग मिर्जा (45) व जनूल (11) की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों का आइजीएमसी शिमवा में उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी सुन्नी तवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में गिरी है। उन्होंने कहा कि अगर पैरापिट व क्रैश बैरियर होता तो हादसा टल सकता था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों पर पैरापिट नहीं लगे हैं। इस कारण आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।