विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने 3936.55 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगें रखी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 01:00 AM (IST)

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट सत्र के पहले दिन अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथ

मुख्यमंत्री ने 3936.55 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगें रखी
मुख्यमंत्री ने 3936.55 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगें रखी

राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट सत्र के पहले दिन अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम व अंतिम किस्त पेश की। वर्ष 2016-17 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगें 3936.55 करोड़ रुपये की रखी गई। इसमें 2304.83 करोड़ गैरयोजना स्कीमों, 502.78 करोड़ योजना व 1128.94 करोड़ रुपये केंद्रीय प्रायोजित स्कीमों के लिए रखे गए। इस वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित बजट से अतिरिक्त व्यय को विधानसभा में अनुमोदित किया जाएगा। इसके तहत सड़कों के निर्माण सहित पुलिस और विभिन्न पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर राशि को व्यय किया गया है। मुख्यमंत्री ओर से प्रस्तुत अनुपूरक अनुदान मांगों के तहत भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन के लिए 44 करोड़ से अधिक की राशि सहित नए मेडिकल कॉलेजों के लिए भी राशि उपलब्ध करवाई गई है। स्मार्ट सिटी और स्वच्छ भारत मिशन के लिए करोड़ों की राशि को दर्शाया गया है। केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के तहत नई विकास योजनाओं के लिए भी राशि दी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।