Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकते मुख्यमंत्री : सिंघा

    By Edited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2016 08:54 PM (IST)

    राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार नगर निगम को भंग करने की गलती नहीं कर सकती है। भले ही नगर निगम की

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश सरकार नगर निगम को भंग करने की गलती नहीं कर सकती है। भले ही नगर निगम की 100 कमजोरियां रही हों, मगर मुख्यमंत्री लोकतंत्र को आधार मानते हैं तो इस तरह लोकतंत्र का गला नहीं घोंट सकते। माकपा नेता राकेश सिंघा ने नगर निगम शिमला को भंग करने के लिए की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि युग मामले में बड़ा राजनीतिक मोड़ दिया गया। राजधानी शिमला में मंत्री ऐसी राजनीति करेंगे तो यह अच्छी बात नहीं है। नगर निगम के महापौर व उपमहापौर के चुनाव अब अप्रत्यक्ष रूप से करवाने के सरकार के फैसले को राकेश सिंघा ने बचपना कहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के प्रत्यक्ष चुनाव में माकपा के जनप्रतिनिधियों को मिली भारी अंतर की जीत से कांग्रेस घबरा गई है अन्यथा प्रत्यक्ष चुनाव को अब अप्रत्यक्ष रूप से करवाने का निर्णय नहीं लेती। आलम यह है कि भाजपा सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव किए थे, पहली बार ऐसा मौका था। उसकी वजह से कांग्रेस सत्ता में आने से वंचित रही जिसके चलते कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सबसे पहले नगर निगम महापौर व उपमहापौर के चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से करवाने का निर्णय लिया है।