विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7200 हड़ताली कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन

By Edited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 07:37 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों पर 'नो वर्क नो पे' लागू होगा। हड़ता

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम के हड़ताली कर्मचारियों पर 'नो वर्क नो पे' लागू होगा। हड़ताल में शामिल 7200 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा। इस संबंध में परिवहन निगम ने आदेश जारी किया है।

परिवहन निगम की ओर से सभी डिविजन से मंगवाई रिपोर्ट के आधार पर यह बात सामने आई कि हड़ताल में आठ सौ कर्मचारी शामिल नहीं थे। इसलिए इनको एक दिन का वेतन जारी किया जाएगा।

परिवहन निगम कर्मियों की ओर से 26 मार्च 2016 को हड़ताल की गई थी। इस संबंध में एक दिन पूर्व ही प्रदेश उच्च न्यायालय ने हड़ताल को अनुचित ठहराया था और निगम की ओर से दी गई जानकारी के तहत 160 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। मामला अभी प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित है। इस संबंध में प्रदेश उच्च न्यायालय ने 160 कर्मचारियों व नेताओं से न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का लिखित तौर पर जवाब मांगा था।

वीरवार को पहुंची रिपोर्ट

हड़ताल में शामिल न होने वाले कर्मचारियों का आंकड़ा प्रदेश के सभी डिपो से मंगवाया गया है। इस संबंध में प्रदेशभर से साठ पेज के रिपोर्ट वीरवार को प्रबंध निदेशक कार्यालय में पहुंची है। इसको जांचने के बाद पता चला कि हड़ताल में प्रदेशभर से आठ सौ कर्मचारी शामिल नहीं हुए थे।

30 कर्मचारियों पर गिरी थी बर्खास्तगी की गाज

हड़ताल को लेकर प्रदेश पथ परिवहन निगम के तीस कर्मचारियों पर हड़ताल की गाज गिरी थी। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। इनमें से 29 कर्मचारियों पर ड्यूटी पर वापसी परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक के करीब एक माह बाद हुई थी। इसमें भारतीय मजदूर पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष शंकर सिंह अब भी बर्खास्त हैं।

........

हिमाचल पथ परिवहन निगम की 14 जून को हुई हड़ताल में शामिल होने और न शामिल होने वालों की रिपोर्ट मांगी गई थी। ये रिपोर्ट वीरवार को आई है। इसके तहत 7200 कर्मचारी हड़ताल पर थे और 800 ड्यूटी पर मौजूद थे। जो 800 कर्मचारी डयूटी पर मौजूद थे उनका वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं।

-मस्त राम भारद्वाज, कार्यकारी, निदेशक पथ परिवहन निगम।