विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म स्वतंत्रता विधेयक को किया जाए मजबूत : विहिप

By Edited By:
Published: Sun, 25 Jan 2015 05:03 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, शिमला : विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि धर्म स्वतंत्रता विधेयक और म

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, शिमला : विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि धर्म स्वतंत्रता विधेयक और मजबूत हो, इसके लिए मार्च में विधानसभा सत्र के दौरान इस पर चर्चा कर कानून को लाया जाए। साथ ही लव जिहाद व अवैध घुसपैठ पर भी ऐसा कानून बनाए जिससे इस पर प्रतिबंध लगाया जा सके।

परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमनपुरी ने रविवार को शिमला से जारी प्रेस बयान में प्रदेशवासियों को 45वें राज्यत्व दिवस पर बधाई दी। परिषद उपाध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने धर्म स्वतंत्रता विधेयक को और मजबूत करने का आश्वासन दिया है। उनसे इस विषय पर परिषद ने मिलकर मसला उठाया है।

परिषद की प्रातीय कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की बैठक 31 जनवरी व पहली फ रवरी को सोलन में रहेगी। बैठक में प्रात के सभी पदाधिकारी तथा उतर भारत के क्षेत्र संगठन मंत्री करुणा प्रकाश विशेष रूप से इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक में विहिप स्वर्ण जयंती हिंदू सम्मेलनों की रूपरेखा व धर्मांतरण, लव जिहाद, अवैध बाग्लादेशी घुसपैठ इत्यादि विषयों पर चर्चा करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।