Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस आलाकमान ने तोड़ा वीरभद्र का 7वीं बार सीएम बनने का सपना

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 12 Sep 2017 10:58 AM (IST)

    मोदी लहर का कहर अब हिमाचल में कांग्रेस पर टूटेगा। मुख्यमंत्री एक दिन में 25 से 30 उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस आलाकमान ने तोड़ा वीरभद्र का 7वीं बार सीएम बनने का सपना

    मंडी, जागरण संवाददाता। कल तक वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने की बात करते थे, लेकिन उनके इस सपने को कांग्रेस आलाकमान ने ही तोड़ दिया है। मंडी में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक जयराम ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को नैतिकता के आधार पर विधानसभा चुनाव से किनारा कर लेना चाहिए। इससे उन्हें कांग्रेस की ओर से की जा रही जलालत से राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    मोदी लहर का कहर अब हिमाचल में कांग्रेस पर टूटेगा। मुख्यमंत्री एक दिन में 25 से 30 उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं। सब कुछ हाथ से निकलता देख वे बौखलाहट में ऐसा कर रहे हैं। जयराम ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस से कहीं आगे निकल चुकी है।

     

    आज अगर चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस को 10 सीटें जीतने के भी लाले पड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री बेवजह की घोषणाएं कर रहे हैं। छह माह में जितनी घोषणाएं हुई हैं भाजपा सत्ता में आने पर उन सबकी समीक्षा करेगी। जो राजनीतिक दृष्टि से लाभ लेने के लिए की होंगी उन्हें रद किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव पायल वैद्य, प्रवीण शर्मा, रणवीर ठाकुर और डीडी ठाकुर भी मौजूद थे।

     

    यह भी पढ़ें: वर्ष 2012 में बागियों के कारण फिफ्टी-फिफ्टी पर छूटा था मुकाबला