विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाबी, हिंदी गानों पर थिरक उठे युवाओं के कदम

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Mar 2017 01:01 AM (IST)

जागरण टीम, मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पा‌र्श्व गायिका शिप्र

पंजाबी, हिंदी गानों पर थिरक उठे युवाओं के कदम
पंजाबी, हिंदी गानों पर थिरक उठे युवाओं के कदम

जागरण टीम, मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पा‌र्श्व गायिका शिप्रा गोयल, नाटी किंग कुलदीप शर्मा व लमन बैंड के नाम रही। संध्या में तीनों ने अपनी लाजवाब प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे यह संध्या यादगार बन गई। पंजाबी, हिंदी गानों व पहाड़ी नाटियों पर दर्शक जमकर थिरके। शिप्रा गोयल ने कार्यक्रम की शुरुआत अंग्रेजी वाली मैडम गीत से की। इसके बाद इश्क बुलावा, तूती वैडिंग दी, दमादम मस्त कलंदर, जुगनी, कजरा मोहब्बत वाला आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अंत में उन्होंने वीरवार को रिलीज होने वाली एलबम का 'अख जट्टी दी' गीत भी गाया।

लोक गायक कुलदीप शर्मा ने लागा ढोला राम ढमाका, बण ठन चली, पाणी री टंकी, नाटी किंग दे ठिकाने बलिये, रोहडू जाना मेरी अमिये, गिरी रे गिरी, मोनिका मेरी मोनिका, कुल्लू-मनाली लगा मेला नाटी से दर्शकों को जमकर नचाया। लमन ग्रुप के कलाकार अभिषेक अवस्थी ने शिव कैलाशों के वासी भजन से वातारण को भक्तिमय बना दिया।हास्य कलाकार राजीव निगम ने अपने हसगुल्लों से दर्शकों को गुदगुदाया।

संध्या का आगाज सूरजमणि के शहनाई वादन से हुआ। इसके बाद मोनाल पब्लिक स्कूल, दिव्या ज्योति पब्लिक स्कूल, जीवन कला मंच और नीलम, मनु, रोशन, त्रिगर्त व मोहन म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों ने कार्यक्रम पेश किया। वहीं, पनारसा के टेक चंद भारद्वाज, जोगेंद्रनगर की रोहिनी ठाकुर, गोहर की श्रेया, मनु ठाकुर, मोहिंद्र ठाकुर व अरुण शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। संध्या में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि थे। उपायुक्त संदीप कदम ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।