विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर : अनिल शर्मा

By Edited By:
Published: Fri, 27 Sep 2013 08:31 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2013 01:59 AM (IST)

News Article Hero Image

प्रतिनिधि, मंडी : राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तीकरण अभियान के तहत प्रदेश की सभी 3243 ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए 35 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने मंडी में जिला परिषद सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तीकरण अभियान के तहत प्रथम चरण में 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति, पंचायत भवनों का निर्माण व मरम्मत, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण, पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थानों का अपवर्धन तथा जिला तथा खड स्तर पर संसाधन केंद्रों का निर्माण इत्यादि सम्मिलित है। पंचायती राज प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए चार करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। प्रदेश की सभी 12 जिला परिषदों के सदस्यों को एक्सपोजर विजिट के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों का आह्वान किया कि वे जिला परिषद को विकास कार्यो के लिए जारी की गई धनराशि का प्रयोग बड़ी परियोजनाओं में करें व विकास योजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि 13वें वित्तायोग के तहत जारी राशि का शीघ्र समायोजन करें तथा संबंधित विभाग उसके उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जमा करें ताकि 14वें वित्तायोग के पास विकास कार्यो के लिए धनराशि के लिए अपना पक्ष रख सकें। जिला परिषद के अध्यक्ष खीरामणी ने जिला परिषद की बैठक करने के लिए पंचायती राज मंत्री का धन्यवाद किया। पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक केवल शर्मा ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत अधिकारी रमण शर्मा ने पंचायती राज मंत्री का धन्यवाद किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर